वेद प्रकाश मिश्रा
हाटा:- हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा व थरुहाडीह के बीच फोरलेन सड़क पर एक ट्रक व एक डीसीएम की आपस में भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत हो गई और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार को सुबह छः बजे कानपुर से कसया की तरफ जा रही एक डीसीएम यू पी 78-एएन हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा व थरुहाडीह के फोरलेन सड़क पर पहले से खड़ी एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। जिससे डीसीएम चालक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव उम्र 50 वर्ष निवासी कानपुर नगर थाना वर्रादो जनपद कानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी दीपक श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष निवासी कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर हाटा कोतवाली के एस आई चंदन प्रजापति मौके पर पहुंच घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया तथा चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…