हाटा/कुशीनगर | बुधवार को नगर के इंदिरा नगर मुहल्ले के एक घर को चोरों ने दिन दहाड़े निशाना बना दिया। घटना के समय परिवार लोग पुरूष ड्यूटी पर और महिलाए बच्चे को दवा करने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शरू कर दी है।
हाटा नगर पालिका के कर्मचारी अछैबर मणि का मकान वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित है। जहां वहा अपने तीन पुत्रों के साथ रहते है। बुधवार की सुबह परिवार के सभी पुरूष अपने-अपने ड्यूटी पर चले गए। दोपहर के समय उनकी पत्नी और बहू घर में ताला बंद कर एक बच्चे की दवा कराने चले गए। दोपहर बाद जब घर की महिलाएं वापस घर लौटी तो देखा उनके कमरों में रखा पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। आलमरियां टूटी हुई है। यह देखते ही वह घबरा गई और परिवार के मुखिया को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की मुआयना किया। गृह स्वामी के अनुसार घर में रखा अस्सी हजार रूपया नगद और तीनों बहुओं की आलमारी में रखे उनके जेवर जिनकी कीमत बीस लाख रूपये से अधिक की बताई जा रही है जो गायब है। आलमारियों को तोड़ दिया गया था। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। जानकारी होने पर नगर पालिका के कर्मचारियों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा और कई सभासदों ने भी पहुंचे कर घटना की जानकारी ली और अपने कर्मचारी को ढाढस बंधाया|
हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…
हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…
कुशीनगर । जनपद में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…