हाटा/कुशीनगर | न्याय वह प्रक्रिया है जिसमें दो पक्षों में लंबित विवाद का निपटारा होता है। इसे अमली जामा पहनाते हैं बार व बेंच। इसमें तेजी तभी आ सकती है जब बार व बेंच में आपसी सामजस्य स्थापित होगी।
उक्त बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील ईकाई हाटा के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि वादकारी अपने वादों के शीघ्र निपटारे के लिए बार व बेंच के पास इस आशा के साथ आते हैं कि हमें जल्दी से न्याय मिल जायेगा। उन्हें यहां आने के बाद जब यह पता चलता है कि हड़ताल है कोई कार्य नहीं होगा और वे निराश हो वापस हो जाते हैं। इस पर हमें विचार करने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि बार व बेंच दोनो आदरणीय है। इन्हें आपस में ऐसा सामंजस्य बनाना होगा जिससे कि यहां आने वाले वादकारियों को निराश होकर न जाना पड़े।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बार व बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। न्याय के लिए इन्हें वादकारियों की तरफ देखने की जरूरत है। हड़ताल से किसी समस्या का निराकरण नहीं हो सकता है। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित बार संघ के अध्यक्ष चन्द्रभूषण पांडेय ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि वादकारियों की हितों की अनदेखी बार संघ होने नहीं देगा। बार व बेंच में ऐसा सामंजस्य बनाया जायेगा जिससे कि हड़ताल की नौबत न आये।
समारोह के दौरान एसडीएम श्री त्रिपाठी नेअध्यक्ष चन्द्रभूषण पांडेय, उपाध्यक्ष आनन्द शंकर सिंह,महामंत्री रविनारायन त्रिपाठी व कार्यसमिति के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश पांडेय ने किया।
इस दौरान
एडवोकेट तेजबहादुर मिश्र, रविन्द्र मिश्र,रौनक अली खान,राजेन्द्र तिवारी,प्रदीप पाठक,रामेश्वर पांडेय,आशुतोष मिश्र,रविन्द्र मणि, याकूब अली,योगेन्द्र त्रिपाठी, रमाशंकर त्रिपाठी, विश्वास मणि,श्रीपति प्रसाद, सभासद प्रतिनिधि मनीष रुंगटा, वेदप्रकाश त्रिपाठी, उदयभान कुशवाहा, कमालुद्दीन खान,अखिलेश दास गुप्ता,श्रीप्रकाश मिश्र,ज्ञानविक्रम सिंह,निखिल उपाध्याय,रत्नेश दीक्षित,राजन गोड़ सहित
अन्य उपस्थित रहे।

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…
कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…
कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…
शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…