News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पेट्रोल पंप के समीप बाइक छोड़ भागे युवक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 18, 2021  |  4:56 PM

1,141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पेट्रोल पंप के समीप बाइक छोड़ भागे युवक

हाटा/कुशीनगरः कोतवाली क्षेत्र के चकनरायनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात बाइक से आए तीन युवक नेशनल हाइवे के किनारे बाइक छोड़कर फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक रमाशंकर सिंह की सूचना पर पहुची पुलिस ने बाइक को कब्जे मे लेकर अज्ञात युवको की तलाश शुरु कर दिया। देर रात पेट्रोल पंप पर एक ही बाइक से आए तीन संदिग्ध यूवको को देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने चोर चोर कहकर शोर मचाना शुरु किया तो सड़क के किनारे बाइक को छोड़ तीनो युवक फरार हो गये। पेट्रोल पंप के मालिक रमाशंकर सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात बाइक सवार संदिग्ध यूवको को देख पेट्रोल पंप पर तैनात निजी गार्ड ने उनसे पूछताछ किया तो उक्त यूवक असलहा लहराते हुए भाग गए। इस घटना से पेट्रोल पंप कर्मी दहशत मे है। प्रभारी कोतवाल सदानन्द यादव ने कहा कि बरामद बाइक को सीज कर अज्ञात युवको की तलाश की जा रही है।

आपके लिए और..- 9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking