वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा कुशीनगर | विगत दिनों नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नं 6 रजही में सुदर्शन यादव के 30 वर्षीय पुत्र भुल्लर यादव का व वार्ड नं 8 पगरा निवासी रामआधार चौहान के भी तीस बर्षीय पुत्र का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दोनों अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। जिनके छोटे छोटे बच्चे है परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसकी सूचना पाकर स्थानीय विधायक पवन केडिया ने दुःखित परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं आर्थिक सहयोग करते हुए यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हरिन्द्र राव, रामशीष यादव, संजय मद्धेशिया, रजनीश बर्नवाल, शिवनाथ वर्मा, अरुण पांडेय, रामा सिंह, श्रीराम निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…