News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: युवा भाजपा नेता के नेतृत्व में हुआ ग्राम चौपाल का आयोजन।

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 15, 2021  |  1:17 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: युवा भाजपा नेता के नेतृत्व में हुआ ग्राम चौपाल का आयोजन।

हाटा/कुशीनगर | भारतीय जनता पार्टी हाटा देहात मंडल द्वारा ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग, विशुनपुरा, घोरटप में चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी ई ऋषि त्रिपाठी रहे। उक्त अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ऋषि त्रिपाठी ने कहा की पूर्ववर्ती सरकारें और उनके नेता सिर्फ बातें बना कर जनता को बरगलाते थे जबकी वर्तमान में केंद्र में
हमारे नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के नेतृत्व में चल रही सरकारों ने जनहित के कार्य करते हुए दिखा दिया की हम सिर्फ दलित, शोषित, वंचित की बात ही नहीं करते बल्कि हम कर के भी दिखाते है। पं दीनदयाल जी के पदचिह्नों पर चलने वाली हमारी सरकारें समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए कार्य कर रहीं है और इसीलिए विपक्ष हताश निराश है। उन्होंने आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशीयों को ही जिताने का अपील किया और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास , मुख्यमंत्री आवास , शौचालय,भाग्यलक्ष्मी, कन्या सुमंगला आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, उज्जवला, अभ्युदय, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बेरोजगारी भत्ता आदि तमाम योजनाओं को विस्तार से बताया। साथ में उपस्थित मंडल अध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश मिश्रा, सेक्टर संयोजक संदीप बरनवाल, बूथ अध्यक्ष अजीत गुप्ता,गोबिंद बर्नवाल ग्राम प्रमुख कृष्णानजन बर्नवाल, लाल जी गुप्ता, राम नगीना जायसवाल, ग्राम प्रमुख सोनू गुप्ता जगत नारायण सिंह, ग्राम प्रमुख अश्वनी सिंह, महामंत्री शैलेंद्र सिंह, महामंत्री हेमंत गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता आदि

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking