News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय ‘विशेष शिविर’ का शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 3, 2021  |  4:56 PM

931 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय ‘विशेष शिविर’ का शुभारम्भ

ब्रजभूषण मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा नगर/कुशीनगर | विकास खण्ड मोतीचक के मथौली बाज़ार में स्थित श्री मुरलीधर भागवत लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ हुआ।
सबसे पहले प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बच्चों के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।तत्पश्चात महाविद्यालय के स्वंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी शकील अफगन ने रास्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम से जुड़ने का उद्देश्य बताया। कार्यक्रम अधिकारी अभय सिंह ने स्वयं सेवक और सेविकाओं को समाज और देश के लिए अपने आपको समर्पित करने का सन्देश दिया।
सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज के लिए लोगों को तैयार करता है। जिससे सामाजिक ढाँचा मज़बूत हो सके और एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता सुधीर चौहान, रमेश यादव, रजनीश पाण्डेय, डॉ. दिब्या राय, श्रीमती माण्डवी श्रीवास्तवा, कु. माला यादव, श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, फरीद कुमार,अवकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव, जलालुद्दीन शाह,ब्रह्मा सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking