वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | विकास खण्ड मोतीचक मे विधायक निधि योजना के अन्तर्गत लगभग 125 लाख की लागत से इंटरलाकिंग सड़कों व नालियों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने पूजन अर्चन के साथ किया। वहीं विकास खंड सुकरौली के ग्राम रामपुर सोहरौना मे एकीकृत योजना के अन्तर्गत 117.76 लाख के लागत से कई टोलो पर आन्तरिक मार्गो का इंटरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य तथा ग्रामसभा परसिया मे विधायक निधि के अन्तर्गत 8लाख की लागत से इंटरलाकिंग निर्माण का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा के अन्दर जो भी विकास हो रहा है वो आप जनता जनार्दन की देन हैं आपके सहयोग से केन्द्र व प्रदेश की सरकार है जिसके चलते हर क्षेत्र में विकास हो रहा है चाहे व बिजली व्यवस्था हो या शौचालय की व्यवस्था हो सड़क हो हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, धीरज त्रिपाठी, अरुण पांडेय, रजनीश बर्नवाल, प्रमोद पासवान, जयकिशन यादव, विदुर गोड़, आनंद वर्मा, मनोज पासवान, शम्भु तिवारी, बंडिल बाबा, सुधाकर पाण्डेय, व्यास भाटिया, मुंशी सिंह, विकास तिवारी, मोटू निषाद, राजेश चौहान आदि।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…