News Addaa WhatsApp Group

हाटा: शिक्षक मतदाताओं से घर घर जाकर कर रहे अपील

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 22, 2020  |  4:33 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शिक्षक मतदाताओं से घर घर जाकर कर रहे अपील

हाटा/कुशीनगर: गोरखपुर फैज़ाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थकों द्वारा प्रचार अब जोर पकड़ता जा रहा है। आगामी पहली दिसम्बर को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में इस चुनाव के लिए लगभग 2100 शिक्षक मतदाता बनाए गए हैं। जिसमें माध्यमिक से लेकर संस्कृत, मदरसा, आईटीआई, पालीटेक्निक, महाविद्यालय स्तर तक के शिक्षक शामिल हैं। इस सीट पर लम्बे अरसे से माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का कब्जा रहा है। इसी गुट के शिक्षक ध्रुव कुमार त्रिपाठी पिछले दो बार से विधायक रहे हैं और लगातार तीसरी बार भी संगठन ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है। गोरखपुर फैज़ाबाद सीट से इस बार कुल सोलह प्रत्याशी मैदान में हैं। धुव त्रिपाठी को शिक्षक महासंघ के साथ ही इस बार माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने भी समर्थन दे रखा है। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने अपनी टीम के साथ हाटा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों व गांवों खोट्ठा बाज़ार, अहिरौली बाज़ार, बेदूपार, भगवानपुर आदि का दौरा कर शिक्षक मतदाताओं से ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में वोट की अपील की। बताया कि सत्रह जिले के इस चुनाव में ध्रुव त्रिपाठी को पुनः शिक्षकों का अपार समर्थन मिल रहा है। जीत की हैट्रिक लगनी तय है। शिक्षकों के इस चुनाव में पहली बार सपा और कांग्रेस पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। सत्तारूढ़ भाजपा ने स्नातक व शिक्षक के 11 सीटों में से 9 पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। वाराणसी शिक्षक एमएलसी के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के एमएलसी रहे चेतनारायण सिंह को समर्थन दिया है लेकिन गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है।

आज की हॉट खबर- संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल

कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…

संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की अशंका
संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की अशंका

कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking