News Addaa WhatsApp Group

हाटा: सत्ता पक्ष विकास परक तो विपक्ष बता रहा है निराश परक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 24, 2021  |  4:42 PM

915 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सत्ता पक्ष विकास परक तो विपक्ष बता रहा है निराश परक

हाटा/कुशीनगर | प्रदेश की योगी सरकार द्वारा विधानसभा में पारित कराये गये आगामी वित्तीय वर्ष 2021 व2022 के वजट को जहां सत्तापक्ष विकास परक बता रहा है वहीं विपक्ष इसे प्रदेश को विनाश की तरफ ले जाने वाला बजट बता रहा है।
भाजपा के युवा समाज सेवी व वरिष्ठ नेता ऋषि त्रिपाठी ने प्रदेश की बजट के पक्ष में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज व प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जिस सूझ बूझ से प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम ही है। इस वजह से प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक अग्निवेश मणि ने कहा कि यह प्रदेश में विकास कार्यो के लिए ऐतिहासिक बजट है। बजट में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन के लिए जो धन आवंटित है इसकी चहुओर प्रशंसा हो रही है।
सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता के लिए छलावा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए इसमें कोई व्यवस्था नहीं है। अन्नदाता देश के रीढ़ हैं।जब इनका विकास नहीं होगा तो प्रदेश का विकास इस बजट से कैसे होगा यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर न ले जाकर विनाश के पथ पर अवश्य ले जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश का बजट भी केंद्र की बजट की तरह से एक ढकोसला है। यह पूजी पतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।गरीबों के उत्थान के लिए इसमें कोई जगह नहीं है। यह बजट जब आमजन का विकास नहीं करेगा तो यह प्रदेश का समग्र विकास कैसे करेगा।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking