वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | स्थानीय तहसील परिसर में सपा प्रदेश आवाहन पर पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
सोमवार को सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ आठ सूत्रीय समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी को सौंपा।इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है दोनों सरकारें किसान व नौजवान विरोधी है।आज देश में मंहगाई चरम सीमा पर है नौजवान को रोजगार नहीं मिल रहें हैं, वहीं किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हो गए हैं। आज उ0प्र0 में अपराध की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिस पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। समस्याओं में कोरोना संकट में स्वास्थ्य अनियमितता, भ्रष्टाचार,प्रदेश व देश में बढ़ती बेरोजगारी पर रोक,गन्ना किसानों का बकाया भुगतान ,सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न पर रोक सहित
आठ सूत्रीय समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी को सौंपा।
इस दौरान निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रणविजय सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,लक्ष्मण सिंह, राम परसन सिंह,संजीव कुमार राव, टीपू खान, उपेन्द्र यादव,राजनेति कश्यप, सैफुद्दीन, रईस आलम,गुड्डू भाई,लक्ष्मी सिंह मार्कण्डेय मद्धेशिया,संदीप राव, आनन्द यादव, विनोद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…