News Addaa WhatsApp Group

हाटा: समाजसेवी पं सूर्यभान मिश्रा का निधन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 14, 2021  |  6:00 PM

1,168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: समाजसेवी पं सूर्यभान मिश्रा का निधन

हाटा/कुशीनगर | सुकरौली क्षेत्र के पैकौली लाला गांव के रहने वाले 81 वर्षीय पं सूर्यभान मिश्रा का शुक्रवार को निधन हो गया।वे नेहरू इंटर कालेज के अध्यक्ष थे। अपने जीवन काल मे वे चार दशक पहले पूर्व मंत्री राजमंगल पांडेय,सीपीएन सिंह,रामनगीना मिश्र,दुर्गा प्रसाद मिश्र,सरदार सुरेंद्र सिंह मजीठिया समेत अपने समय के कई दिग्गजों के साथ बगैर बड़े पद पर रहते हुवे भी किसानों और छात्रों के लिए कई शिक्षण और सरकारी,गैर सरकारी संस्थाओं की नींव डाली थी।करीब पचीस साल तक गांव के प्रधान पद पर काबिज थे।ईद के पर्व पर इस घटना के बाद गांव के मुश्लिम समुदाय में भी दुःखद माहौल हो गया और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव के ही बगल में किया गया इस दौरान विधायक पवन केडिया,डा रविस सिंह,नेता पांडेय, रजनीश वर्नवाल आदि अन्य मौजूद रहे
उनके निधन पर नेहरू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण प्रताप सिंह,प्रबन्धक विवेक प्रताप सिंह उर्फ बंटी,सत्यकाम पांडेय,राजेश गुप्ता,कमलेश मिश्रा,एडीओ पंचायत रामशीष गौतम,पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह समेत कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking