News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने पोखरे से अतिक्रमण हटवाया!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2020  |  7:20 PM

1,478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने पोखरे से अतिक्रमण हटवाया!

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

हाटा/कुशीनगर | तहसील क्षेत्र के गांव बरवां बावन में हाईकोर्ट के आदेश पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने दल बल के साथ पहुंच कर पोखरे की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान गांव में काफी गहमा-गहमी रही।
हाटा तहसील क्षेत्र के गांव बरवां बावन निवासी अजय कुमार शर्मा ने पोखरा की 0.065 हेक्टेअर जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने जिला प्रशासन को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था जिस पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी को निर्देश दिया। शुक्रवार को दोपहर बाद एसडीएम दल-बल के साथ बरवां बावन पहुंचे।
जहां पोखरे पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया गया था जिसको जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार योगेन्द्र पांडेय, थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार अनिल कुमार, कानूनगो राम सिंह, लेखपाल रामेंद्र तिवारी, आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking