News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: 19 महिलाओं का हुआ सफल नसबन्दी न्यू पीएचसी महुआडीह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 7, 2021  |  3:57 PM

926 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: 19 महिलाओं का हुआ सफल नसबन्दी न्यू पीएचसी महुआडीह
  • सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ नसबन्दी कार्यक्रम

हाटा/कुशीनगर । लगभग 6 वर्ष के बाद हाटा ब्लाक के अंतर्गत नया प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र महुआडीह लौगरापुर के परिसर में कैम्प लगाकर शनिवार को अपराह्न में नसबन्दी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सीएमओ डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता व प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी हाटा डॉ एल बी यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। कुल 23 महिलाओं का नसबन्दी के लिये रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें से 19 महिलाओं का सफल नसबन्दी सम्पन्न हुआ। नसबन्दी का कार्य गोरखपुर स्थित सूर्या जननी हॉस्पिटल के डॉ पी कन्नौजिया ( मिनीलैप सर्जन )व उनकी टीम ने किया।
नसबंदी के उपरांत सभी महिलाओं को उनके घर तक एम्बुलेंस से छोड़ा गया। हाटा ब्लाक क्षेत्र में नसबन्दी कार्य शुरू होने से लाभार्थियों व प्रेरक(आशाओं) को काफी सहूलियत मिलेगी क्योंकि पहले इन्हें इसी काम के लिये दूसरे ब्लाक या गोरखपुर का चक्कर लगाना पड़ता था।
इस दौरान चिकित्सक डॉ विकास कुशवाहा,डॉ मो.अरशद,वरिष्ठ लिपिक तेजप्रताप सिंह,सत्यप्रकाश रावत एआरओ,धर्मेन्द्र गौड़ बीएसडब्ल्यू,एल ए नियाज अहमद,एएनएम रुपाली मल्ल,अनिल यादव,फेमिली प्लानिंग स्पेशलिस्ट संजय कुमार व फैमिली लॉजिस्टिक मैनेजर संजीव जायसवाल उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking