News Addaa WhatsApp Group

हाथरस केस: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राज्य के ACS (होम) और DGP, जमीन पर बैठकर सुनी पीड़ा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2020  |  3:18 PM

836 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाथरस केस: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राज्य के ACS (होम) और DGP, जमीन पर बैठकर सुनी पीड़ा

हाथरस | उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) कांड के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी हाथरस पहुंचे है. जहां दोनों अफसर जमीन पर बैठकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर रहे है. बताया जा रहा है कि मुलाकात के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी जिला प्रशासन के साथ बैठक करके खुद वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे. बता दें मामले में हाई कोर्ट की डबल बेंच ने स्वतः संज्ञान ले लिया है. इस संबंध में हाईकोर्ट ने 12 अक्टूबर को स्पष्टीकरण तलब किया है. इसमें अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी और डीएम व एसपी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

उधर पता चला है कि राहुल गांधी एक बार फिर हाथरस के दौरे पर आ सकते है. इसे देखते हुए उत्तर पदेश कांगेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट किया गया है. लल्लू को पुलिस ने नोटिस थमा दिया है.

सीएम योगी ने दिया निर्देश

जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव और डीजीपी हाथरस रवाना हुए हैं. सीएम योगी ने इन दो बड़े अधिकारियों को हाथरस जाने का निर्देश दिया है.

मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती.’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं. किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए.’ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई सांसद हाथरस जाएंगे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे. वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मुलाकात कर उनकी चिंताएं सुनेगा और पीड़िता एवं परिवार के लिए न्याय की मांग करेगा.’

संबंधित खबरें
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking