कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में कसया नगर के होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 मृत्युंजय ओझा ने शहीद अमिय त्रिपाठी नगर स्थित अपने आवासीय परिसर में आम व सहजन के पौधों का रोपण कर जन्मोत्सव मनाया एवं नयी दिशा के कार्यों की सराहना करते हुये आर्थिक सहयोग किया। पौधरोपण करते डा0 ओझा ने कहा कि जीवन में बढ़ती हुई भैतिकवादी प्रवृत्ति के कारण हमने प्रकृति को काफी नुकसान पहुंचाया है इसलिए अब प्रकृति संरक्षण की बात हो रही और इसमें पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
पौधे हानिकारक तत्वों का शोषण कर जीवन दायी आक्सीजन हमें भेंट करते है। अतः सभी को अधिकाधिक पौधे लगाने की जरूरत है।इस अवसर पर संस्था प्रतिनिधि के रूप में उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र व सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…