Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • ट्रक किया बरामद• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल• पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर• Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु 06 जोनल मजिस्ट्रेट व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट की गयी नियुक्ति

न्यूज अड्डा डेस्क
Jan 6, 2023, 8:19 PM IST • 584 Views

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2023 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जनपद में 06 जोनल मजिस्ट्रेट व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारी अपने समस्त दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदाई होंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोनल मजिस्ट्रेट व उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) कुशीनगर तथा मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर से समन्वय बनाते हुए अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा उनके आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर तदनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन निर्भीक, निष्पक्ष रुप से सकुशल संपन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।इस संदर्भ में मतदान पार्टी दिनांक 29 जनवरी 2023 रविवार को कलेक्ट्रेट कुशीनगर से गंतव्य स्थलों के लिए प्रस्थान करेगी तथा मतदान दिनांक 30 जनवरी 2023 सोमवार को होना निश्चित है।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi