News Addaa WhatsApp Group

1 जून से 4 फेज में खुलेगा महाराष्ट्र में लॉकडाउन, रेड जोन वाले जिलों को फिलहाल कोई छूट नहीं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 25, 2021  |  8:35 PM

2,511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
1 जून से 4 फेज में खुलेगा महाराष्ट्र में लॉकडाउन, रेड जोन वाले जिलों को फिलहाल कोई छूट नहीं

संक्रमण के बढ़ते मामलों पर कंट्रोल कर महाराष्ट्र एक बार फिर से अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। राज्य में 1 जून से अलग-अलग फेज में अनलॉक किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के राहत एवं पुनर्वासन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दी है। उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों के भीतर राज्य में लॉकडाउन में ढिलाई के मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

राज्य को 4 फेज में अनलॉक करने की तैयारी

  • पहले और दूसरे चरण में किराना दुकानों को खोलने की इजाजत दी जा सकती है।
  • तीसरे चरण में होटल, रेस्टोरेंट, बार और शराब की दुकानों को खोलने की मंजूरी दी जा सकती है।
  • चौथे फेज में लोकल सेवा और धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दी जा सकती है।
  • इसके अलावा जिन जिलों में लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, वहां पर हालात को देखकर फैसला लिया जाएगा।

रेड जोन में शामिल जिलों को नहीं मिलेगी छूट

राज्य में अभी 14 जिले रेड जोन में हैं, इसलिए इन जिलों को छोड़ बाकी जिलों में ही कड़ी पाबंदियों में छूट दी जाएगी। रेड जोन वाले 14 जिलों में बुलढाणा, रत्नागिरी, सांगली, यवतमाल, सिंधुदुर्ग, अमरावती, सोलापुर, अकोला, सातारा, वाशिम, बीड, गढ़चिरोली, अहमदनगर और उस्मानाबाद शामिल हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। सोमवार को राज्य में 22 हजार 122 नए मरीज मिले हैं। 19 मई के बाद से राज्य में लगातार संक्रमितों का आंकड़ा कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 42 हजार 320 लोग ठीक रिकवर हुए हैं।

राज्य का रिकवरी रेट 92.51% पहुंच गया है। सोमवार को जो सबसे ज्यादा राहत की बात यह रही कि 19 अप्रैल के बाद यानी 35 दिन बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या राज्य में 500 से नीचे आ गई है। सोमवार को 361 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। फिलहाल, राज्य में डेथ रेट 1.59% रह गई है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking