News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर म्यांमार मन्दिर परिसर में 10 दिवसीय  हस्त शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2023  |  8:32 PM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर म्यांमार मन्दिर परिसर में 10 दिवसीय  हस्त शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • हस्त शिल्प को बढ़ावा देने से बढ़ेगा रोजगार -विजय दूबे 
  • सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने किया उद्घाटन

कसया/कुशीनगर। कार्यालय विकास आयुक्त हस्त शिल्प, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली व मदर टेरेसा फाउंडेशन देवरिया द्वारा म्यांमार मन्दिर परिसर में 10 दिवसीय आयोजित हस्त शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्यअतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया और प्रदर्शनी का अवलोकन विशिष्ट जनों के साथ किया।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

अपने संबोधन में सांसद श्री दुबे ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार स्किल डेवलपमेंट को लेकर कदम उठा रही है। हस्त शिल्प को बढ़ावा देने से रोजगार बढ़ेगा। प्रदर्शनी को जिला मुख्यालय, धार्मिक स्थानों पर आयोजित करने पर जोर दिया ताकि हस्त शिल्पियों, महिला समूहों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। विशिष्ट अतिथि श्री मणि ने हस्त शिल्प के प्रोत्साहन पर अपने विचार रखे। प्रदर्शनी में गाजीपुर का जूट वाल हैंगिंग, बनारसी साड़ी,  बनारस के वुडन टॉयज, वुड कार्विंग प्रोडक्ट, गोरखपुर का टेराकोटा, देवरिया का क्रोशिया, कुशीनगर का मूँज  शिल्प एवं सहारनपुर के लकड़ी के बने हुए आकर्षक उत्पाद लगाए गए हैं।

दौरान उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी हस्तशिल्प सेवा केंद्र वाराणसी रामजी त्रिपाठी, मदर टेरेसा फाउंडेशन के सचिव उदय प्रताप सिंह , परियोजना अधिकारी श्रीमती गौरी सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, चमन यादव, सांसद मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, संतोष दुबे, शशि मणि त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, चन्द्र प्रकाश दुबे, विनोद गिरी, नीतेश यादव, संजीव दूबे, चन्दन शर्मा, अमय गुप्ता, दीपक पाण्डेय, जगदीश मिश्रा, विपुल दूबे, नीतेश सिंह राजपूत अनिल मल्ल सुमीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking