News Addaa WhatsApp Group Join करें

मणिपुर के मोइरांग से अपनी यात्रा शुरू कर 10 साल का आरव भारद्वाज साइकिल से पहुचा कसया; एसएचओ ने माल्यार्पण व बुके भेंटकर किया स्वागत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 3, 2022  |  7:37 PM

766 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मणिपुर के मोइरांग से अपनी यात्रा शुरू कर 10 साल का आरव भारद्वाज साइकिल से पहुचा कसया; एसएचओ ने माल्यार्पण व बुके भेंटकर किया स्वागत
  • 2500 किलोमीटर के सफर पूरा करने के लिए यात्रा के 19वें दिन मंगलवार को कुशीनगर जिले के कसया नगर पहुंचा।

कसया/कुशीनगर। छठीं कक्षा में पढ़ने वाले आरव भारद्वाज (10) ने 14 अप्रैल को मणिपुर के मोइरांग से अपनी यात्रा शुरू की है। यहीं पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) ने 14अप्रैल 1944 को तिरंगा लहराया था।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

जिस उम्र में बच्चे आमतौर पर टेलीवीजन व मोबाइल फोन पर कार्टून व गेम खेलने में व्यस्त होते हैं,उस उम्र में दिल्ली का 10 साल का आरव भारद्वाज साइकिल से 2500 किलोमीटर के सफर पूरा करने के लिए यात्रा के 19वें दिन मंगलवार को कुशीनगर जिले के कसया नगर पहुंचा। जहां पर आरव उसके साथ उसके डॉक्टर पिता अत‌ुल भारद्वाज सहित दादाजी मित्र सैन भारद्वाज,रोहताश कुमार भारद्वाज व मित्र जेसपर बलसारा का एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया व बुके भेंटकर स्वागत किया। आरव अपने इस यात्रा के जरिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस का संदेश देकर लोगों में देशप्रम का अलख जगा रहे हैं।
आरव ने कहा कि वह भारत की स्वतंत्रता के लिए नेताजी के संघर्ष व योगदान से प्रेरित हैं। उसने कहा कि जब मैं कक्षा दूसरी में था,मेरे दादाजी ने मुझे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में कहानियां सुनाना आरंभ किया था। उन्होंने मुझे देश की स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कई किताबें पढ़ने को दीं। इससे मैं नेताजी और देश के लिए उनकी लड़ाई से प्रेरित हुआ।देश की आजादी के 75वें साल और नेताजी की 125वीं जयंती पर मैं कुछ करना चाहता था।

आरव ने कहा कि उनके परिवार में उनके पिता के साइकिल यात्रा पर जाने के विचार का समर्थन किया। यह अभियान दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगा। इसका मकसद राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है। आरव ने कहा कि वह भविष्य में सेना में शामिल होना चाहता है। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं।

इस मौके पर एसएसआई हरेराम यादव, कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह,एसआई विवेक पांडेय,कुशीनगर चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव,संजय यादव, राजेश सिंह, शेरबहादुर सिंह, शालिनी मिश्रा, शीलू द्विवेदी, प्रिया सिंह, पूनम चौधरी, शशिबाला आदि मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking