News Addaa WhatsApp Group

11 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2020  |  4:25 AM

933 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष राशि

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीजे खाने से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।

वृष राशि

आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रान्सफर होने के योग बन रहे है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मिथुन राशि

आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलु कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव आज पुरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलाने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे। साथ ही कुछ अच्छे आयडिया भी मिलेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप अपने वाणी पर संयम रक्खे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। पहले से तय कार्यक्रम आज आपको टालना पड़ेगा। आज माता को किसी स्वास्थ्य से जुडी परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला था।

वृश्चिक राशि

आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में उतर-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत कर रहे लोगों को आज किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा।

धनु राशि

आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।

मकर राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। आपाके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है।

कुंभ राशि

आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। आज सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत ही। बच्चों के जरूरतों पर भी ध्यान रखें।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking