News Addaa WhatsApp Group

110 रूपए महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, नई कीमतें 1जून से लागू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2020  |  4:59 AM

1,513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
110 रूपए महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, नई कीमतें 1जून से लागू

अनलॉक-1 में आम आदमी को लगा बड़ा झटका लगा है। 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम अब 110 रुपए बढ़ गए हैं। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरकी कीमतों में बढ़ोतरी बढ़ोतरी की है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 11.50 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। अब आज यानी एक जून से यह 593 रुपए में मिलेगा वहीं, 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 110 रुपए महंगा होकर 1139.50 रुपए में आप तक पहुंचेगा।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक, अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 593 रुपए हो गई है जो 581.50 रुपए थी। कोलकाता में 616.00 रुपए, मुंबई में 590.50 रुपए और चेन्नई में 606.50 रुपए पर गई है जो क्रमश: 584.50 रुपए, 579.00 रुपए और 569.50 रुपये हुआ करती थी।

14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

शहर नई कीमत पुरानी कीमत
दिल्ली 593 581.5
कोलकाता 616 584.5
मुंबई 590.5 579
चेन्नई 606.5 569.5
19 किलोग्राम LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है जो पहली जून से लागू हो गए हैं।
दिल्ली में 19 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1029.50 रुपये थी जो पहली जून से बढ़कर 1139.50 रुपए पर आ गई है। मुंबई में 1087.50 रुपए और चेन्नई में 1254.00 रुपए और कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1193.50 रुपए हो गई है।

19 किलोग्राम LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

महानगर जून में दाम मई में दाम
दिल्ली 1139.5 1029.5
कोलकाता 1193.5 1086
मुंबई 1087.5 978
चेन्नई 1254 1144.5

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking