News Addaa WhatsApp Group Join करें

14 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 14, 2020  |  2:32 AM

881 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
14 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष राशि

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी परिवार के सदस्य की मदद से आपको मिलेगा। आज आपकी पदोन्नती होगी, पदोन्नति के साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ होगा।

वृष राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपका सामाज में नाम होगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं उनके लये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। जिससे दिन भर की थकान से राहत मिलेगा। आज ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मद्द के लिए कहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थी आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको इन्क्रीमेंट होने की खबर मिलेगी। जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। साथ ही घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। इस राशि के छात्र आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। अपने काम-काज को जल्दी निपटाने के लिए आज आपको कोई नया तरीका मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बढ़ा फैसला ले सकते है। ये फैसला आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोई पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों आज कुछ नया करने का प्लान बनायेंगे। आज जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके उत्साह को देखकर आपके परिवार वाले भी उत्साहित होंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है।

कन्या राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें। मिडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। घरेलू महिलाएं आज आपका कार्य समय से समाप्त करने में सफल होंगी।

तुला राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पारीवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फ़ोन पर सलाह लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। सोशल मिडिया के द्वारा कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होंगे। आज किसी प्रकार की जिद्द यानि हठ करने से बचें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनकी समाज में प्रशंसा होगी। घर के किसी मसले में फैसला लेने से पहले घर के सदस्यों से भी राय ले लेना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाईन कुछ सिखाने की कोशिश करेंगे। आज आप हर तरह की रिस्थितियों से लड़ने के लिये खुद को तैयार रखेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशविरा करेंगे। कहीं निवेश करने का मन बना रहें है तो पहले उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना रहेगा, साथ ही मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।

मकर राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपनी समझदारी से हर तरह की स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनायें रखने की जरुरत है। आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए सोच-विचार करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज अच्छा रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। विद्यार्थियों के करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मिडिया के द्वरा बात होगी। आज आप थोड़े भावुक हो सकते है। आज आपके दिमाग में व्यापार वृद्धि के नये-नये आयडिया आयेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग बन रहे है। आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढाव बना रहेगा। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन आज पहले की अपेक्षा बेहतर बना रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking