मथौली बाजार/कुशीनगर। हाटा तहसील अन्तर्गत छोटी गंण्डक नदी दुबौली सोहसा घाट पर विगत बर्षो के भांति इस वर्ष भी 15 नवंबर दिन शुक्रवार को धूम धान से मनाई जाने वाली देव दीपावली के लिए राम-जानकी मंदिर भठही के प्रांगण में नयी दिशा पर्यावरण के सचिव डा० हरिओम मिश्र के देख रेखा में बैठक आहूत किया गया।
जन सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार दीपदान के साथ साथ भजन संध्या का भी आयोजन होगा। सांय काल तीन बजे से पांच बजे तक भजन एवं तत्पश्चात दीपदान किया जाएगा।
इस दौरान मंदिर के पुजारी त्यागी दास,पूर्व शाखा प्रबंधक नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रधान सुभाष कान्दू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव, चन्द्रेश्वर शर्मा परवाना, धीरज राव, प्रमोद मिश्र उर्फ बबलू मिश्र, सत्यजीत सिंह, कोमल सिंह, आदित्य पाण्डेय, अश्वनी पाण्डेय, हरिगोबिन्द राव, वृजनरायन गौड़, रमेश जायसवाल, हेमंत मिश्र आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । श्रावण मास के सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए उत्तर…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…
कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…