News Addaa WhatsApp Group Join करें

16 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 16, 2020  |  2:01 AM

1,017 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ WhatsApp
Responsive image

मेष राशि

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिला कर दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि

कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि

आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आप के साथ कोई ऐसी घटना घटेगी कि रिश्तों की गंभीरता आपको हमेशा के लिए समझ में आ जाएगी। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आपको जिद्द करने से बचना चाहिए।

कर्क राशि

किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कहीं निवेश कर रहे है तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि

आपको किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों का इन्क्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है। सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी।

तुला राशि

आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। इस राशि के लेदर क्राफ्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का प्रापर लिंक मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। देर से ही सही लेकिन आपकी मेहनत के परिणाम आपको जरूर मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। थोड़ी सी सावधानी रखेंगे तो, दिन करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लवमेटस के लिए दिन खुशियां लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु राशि

आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है।

मकर राशि

आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं।

कुंभ राशि

आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामन्जस्य बना रहेगा। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेटस एक दुसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा | किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking