खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा की बरवा रतनपुर-नौगांवा महेसरा मार्ग की सूरत बदलने वाली है। इस अति महत्वपूर्ण सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन ने प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
बरवारतनपुर से महेशरा गांव किमी 6.400 लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण पर कुल 16 करोड़ 10 लाख 23 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने शासन स्तर पर इस प्रमुख मार्ग के लिए मांग उठाई थी। क्षेत्रीय जनता की सुविधा को देखते हुए शासन ने अब इसे प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए सड़क बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि विभागीय व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत के अनुसार परियोजना के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 4 करोड़ 83 लाख 7 हजार रुपये जारी किए गए हैं। बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर इस सड़क का निर्माण हो जाने से लोगों को रोजगार एवं आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…