कुशीनगर। जनपद में विभिन्न औद्यागिक क्षेत्रों में निवेश के 174 प्रस्ताव मिले। उप्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 आयोजन के तीसरे,/अंतिम दिन रविवार शाम कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन हुआ, जिसमें समापन समारोह का लाइव प्रसारण देखा गया । कलेक्ट्रेट में आयोजित समापन समारोह पर अफसरों ने निवेशक उद्यमियों का अभिनंदन किया। एवं मा0 राष्ट्रपति महोदया का सम्बोधन सुना गया।उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने कहा कि उद्यमियों के विश्वास, समय और धन तीनों का जनपद के लिए निवेश है। जनपद में निवेश करने वाले सभी उद्यमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि उद्यमियों की सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। आज उप्र देश की प्रगति का ग्रोथ इंजन बन गया है। उन्होंने यूपी में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने ने कहा कि आज उप्र निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है। ऐसी स्थिति तभी बनती है, जब जमीनी स्तर पर व्यापक बदलाव किए जाते हैं और उनके माध्यम से कारोबारियों को यह भरोसा दिलाया जाता है कि उनका निवेश न केवल सुरक्षित है, बल्कि उनके पास आगे बढ़ने के भी पर्याप्त अवसर हैं। इसमें संदेह नहीं कि पिछले करीब छह वर्षों में उप्र में बहुत कुछ बदला है। इस बदलाव के कारण हीउल्लेखनीय निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने निवेशक उद्यमियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, अन्य उद्यमियों को भी जनपद में निवेश के लिए प्रेरित, प्रोत्साहित किया। उप्र ग्लोबल इन्वेटर्स समिट- 2023 के सापेक्ष जनपद में निवेश के लिए अद्यतन प्राप्त कुल 174 प्रस्तावों प्राप्त हुए। सेक्टरवार प्राप्त प्रस्ताव का विवरण भी बताया गयाl
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह पीआईओ प्राण रंजन विनोद कुशवाहा निदेशक एसपी शिवकुमार एग्रोसाइंस पडरौना शंभूनाथ चौहान जगदीश सिंह सचिन चौरसिया आशीष खेतान सुमित त्यागी रविकांत यादव अजय कुमार गुप्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल हरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य उद्यमी गण व अधिकारीगण उपस्थित रहेl
निवेशक उद्यमी शिव कुमार का कहना है कि इससे पहले निवेशकों में इतना उत्साह नहीं देखा गया था। सरकार ने नीतियों में भी कुछ सरलता की है। उम्मीद है कि निवेशकों का भविष्य अच्छा होगा। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष/ उद्यमी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के तहत सरकार द्वारा निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे निवेशक काफी उत्साहित हैं। विकास परियोजनाओं के तेजी से पूरा होने के बाद जिले को एक नई पहचान मिलेगी और तेजी से विकास होगा।निवेशक उद्यमी आशीष खेतान ने कहा कि सरकार की ओर से निवेशकों को सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया जा रहा है। जिससे निवेशक बेझिझक निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सरकार का यह कदम प्रशंसनीय है।
मजबूत कानून व्यवस्था से निवेशकों का बढ़ा भरोसा उद्योग संगठन के पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि निवेश को लेकर लोग उत्साहित है। जिले में भी विकास की नई रफ्तार लोगों को लाभ देगी।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…