News Addaa WhatsApp Group

खड्डा पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त छापेमारी में टाटा सफारी से 193 अदद अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 30, 2023  |  5:32 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त छापेमारी में टाटा सफारी से 193 अदद अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

 

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

  • टाटा सफारी सहित शराब की कीमत 10.5 लाख बताई जा रही है
  • सालिकपुर पुलिस चौकी से पूरब घने जंगलों से छापेमारी में हुई बरामदगी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस एवं आबकारी पुलिस के संयुक्त छापेमारी में शनिवार की दोपहर सालिकपुर घने जंगलों के रास्ते से गुजर रही एक टाटा सफारी से अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस देख जंगल होने के नाते दो तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने टाटा सफारी से हरियाणा निर्मित 193 अदद अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

खड्डा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि तस्कर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिहार प्रांत को ले जा रहे हैं। खड्डा पुलिस एवं आबकारी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सालिकपुर जंगल के समीप एक टाटा सफारी दिखाई दी जिसके बाद दो तस्कर गाड़ी रोककर फरार हो गए। गाड़ी के तलाशी के दौरान उसमें छुपाकर रखे 193 अदद अंग्रेजी शराब कीमत 10.5 लाख रुपए का बरामद किया। वाहन सहित अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 409/23 धारा 60/63/73 आबकारी एक्ट एवं धारा 419/420 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

शराब बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, निरीक्षक आबकारी अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद गौतम, हेड कांस्टेबल दीपू कुंअर, रमेश चन्द्र यादव, धीरेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य, सिपाही शशिकेश गोस्वामी, चन्दन यादव, रणजीत यादव, चन्द्र प्रकाश मिश्रा एवं आबकारी पुलिस की महिला आरक्षी अंकिता सिंह शामिल रहीं।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking