खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुईं गांव में शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात कारणों से लगी आग से दो दुकानों सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल ने दोनों दुकानों में क्षति हुए समानों के आकलन करने में जुटे हुए हैं।
लखुआ लखुईं गांव निवासी रमेश की चौराहे पर चाय नाश्ते की दुकान है। शुक्रवार की देर रात अचानक उनकी दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई और जब तक लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचते देखते ही देखते आग बगल के सुभाष की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया और दोनों दुकानों में रखे सामान जलकर खाक हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। हल्का लेखपाल मानिकचंद्र, समाजसेवी सुश्री कल्पना गुप्ता, अंकित तिवारी सहित तमाम लोग शनिवार को मौके पर पहुंचकर क्षति के आकलन कराने में जुटे हुए हैं।
खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…