News Addaa WhatsApp Group Join करें

मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 237 मरीजों का हुआ उपचार, वितरित किया गया दवा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 21, 2024  |  7:03 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 237 मरीजों का हुआ उपचार, वितरित किया गया दवा WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीचक मथौली में विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चंदन जी एवं विशिष्ट अतिथि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आर डी कुशवाहा एवं नपं अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह रहे। इस शिविर में 237 मरीजों का उपचार एवं दवा वितरित किया गया। इसमें 12 मानसिक रोगी थे।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

इस शिविर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य टीम की मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता योगिता कुशवाह द्वारा अल्जाइमर रोग के विभिन्न कारण लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी गई और मुख्य लक्षणों में मनोभ्रंश से स्मृति परिवर्तन के साथ जी रहे लोगों को अक्सर दैनिक कार्य पूरा करने में कठिनाई होती है। कभी-कभी उन्हें किसी परिचित स्थान पर जाने, किराने की सूची व्यवस्थित करने या किसी पसंदीदा खेल के नियमों को याद रखने में परेशानी हो सकती है समय एवं स्थान का भान न रहना।

खाना खा कर भूल जाना, नाती पोतों का नाम भुलाना फिर गंभीरता बड़ने पर अपने बच्चों के जीवनसाथी का नाम भुलाना, अंत में इस बीमारी के बड़ने पर इससे ग्रस्त लोग भाषा भूल जाते हैं, कपड़े पहनना, बाल कंघी करना, रोजमर्रा के कार्यों को करना भूलना जाते हैं। अभी तक इस बीमारी के उपचार से इस बीमारी को पहले जैसे स्थित पर ले जाना असंभव होता है परंतु सही समय पर सही उपचार से इस बड़ने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति उत्पीड़न एक मानसिक विकार है जिसको परिवार में संस्कार द्वारा ही दूर किया जा सकता है।

इस दौरान डा० सुधीर तिवारी, डा० दीपक मिश्र, फर्मासिस्ट सतेन्द्र मिश्र, बीपीएम सुनील कुमार, अजय वर्मा, चंदन श्रीवास्तव, बीएच डब्लू राकेश मद्धेशिया, डा० मधु सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking