News Addaa WhatsApp Group Join करें

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 19, 2026  |  6:11 PM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोवध निवारण अधिनियम व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 को थाना कसया की टीम ने मु0अ0सं0 188/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त साबिर अली पुत्र खलील शाह निवासी नरहवा (अहिरौली दुबौली) ताकिया टोला थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धारा 3(5), 109 बीएनएस, 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त साबिर अली का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। वर्ष 2021 में उस पर थाना हाटा में धारा 307 (हत्या का प्रयास), गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव समेत पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking