News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिला संयुक्त अस्पताल में 32 बेड का आईसीयू , 16 बेड का इमरजेंसी वार्ड,तथा 10 बेड का स्थायी रैन बसेरा का हुआ लोकार्पण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 14, 2023  |  8:22 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिला संयुक्त अस्पताल में 32 बेड का आईसीयू , 16 बेड का इमरजेंसी वार्ड,तथा 10 बेड का स्थायी रैन बसेरा का हुआ लोकार्पण WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद मुख्यालय स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय व स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित 32 शैय्या आईसीयू अत्याधुनिक,16 शैय्या इमरजेंसी वार्ड व रैन बसेरा का भव्य लोकार्पण मा0 कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मा0 सांसद कुशीनगर विजय दुबे, मा0 विधायक तमकुहीराज डॉ असीम राय, मा0 विधायक पडरौना मनीष जायसवाल की उपस्थिति में रिबन काटकर किया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं मा0 सांसद एवं मा0 विधायक गणों का स्वशासी मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा माल्यार्पण व बुके भेंट कर स्वागत किया गया। मा0 कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कुशीनगर आज शिक्षा, खान-पान, चिकित्सा व अन्य क्षेत्रों में अग्रसर होकर ख्याति प्राप्त कर रहा है। आगामी दो-तीन वर्षों में मा0 मुख्यमंत्री जी का सपना सभी निर्धारित स्थानों पर कृषि विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज का स्थापना व बेहतर संचालन करना है। जो लगभग सभी जगह संचालित हो जाएंगे । उन्होंने कहा की सभी जनपदों के जिला चिकित्सालय को पूर्ण सुविधाओं जैसे इमरजेंसी आईसीयू , वेंटीलेटर की सुविधा, डायलिसिस आदि से युक्त (लैश) किया जा रहा है ।आगामी प्रत्येक सालों में चिकित्सक मेडिकल कॉलेज से निकलेंगे जिससे आमजन का इलाज सरलता पूर्वक संभव हो सकेगा। पूर्व में मस्तिष्क ज्वर की शिकायतें काफी मिलती थी, लेकिन आज इसे न्यूनतम स्तर पर लाया गया है ।आज प्रत्येक जनपद मेडिकल कॉलेज के जिला चिकित्सालयों में सभी प्रकार के इलाज संभव हो सका हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रत्येक जनकल्याणकारी तथा लोक कल्याणकारी चिकित्सालयों का शिलान्यास एवं उद्घाटन पूरी तत्परता से किया जायेगा। आगामी 23 वर्षों में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा रहेगा तथा उनका लक्ष्य है आगामी वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। इस अवसर पर मां0 मंत्री जी द्वारा अस्पताल के आईसीयू वार्ड, वेंटीलेटर,सहित नव निर्मित रैन बसेरा का अवलोकन किया गया तथा प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज व सीएमएस तथा चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी भी ली गई।

मा0 सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि कोरोना काल के भीषण समय का सामना पूरे कुशीनगर के निवासियों ने किया है किंतु आज जिला चिकित्सालय संपूर्ण सुविधाओं से युक्त हो गया है ।यहां के निवासियों को दूसरी जगह जाने की आवश्यकता नहीं है। कुशीनगर की युवाओं के लिए यह एक स्वर्णिम युग है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर विश्व के अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।

मा0 विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने आए हुए गणमान्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का सपना मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रयास से संभव हो सका है। आज जनपद में तथा विधानसभा क्षेत्र में हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलने से मरीजों का इलाज आसानी से संभव हो सका है तथा सभी जनपद वासियों को चिकित्सा की सुविधा मिल रही हैं।

मा0 विधायक तमकुहीराज डा0 असीम राय ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज है जो समाज के प्रत्येक वर्गों के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चिकित्सा के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज राकेश कुमार शाही, सीएमओ सुरेश पटारिया, सीएमएस एच एस राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा, लल्लन मिश्रा ,अखिलेश मिश्रा, मार्कण्डेय शाही, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा मेनका सिंह, चिकत्सक गण, स्टाफ नर्स,जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking