News Addaa WhatsApp Group Join करें

32 सालों बाद कश्मीर में बजी कृष्ण धुन; श्रीनगर के लाल चौक में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2021  |  10:48 PM

1,221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
32 सालों बाद कश्मीर में बजी कृष्ण धुन; श्रीनगर के लाल चौक में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन कश्मीरी पंडितों के लिए इस बार की जन्माष्टमी बेहद खास बन गई है। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में कश्मीरी पंडितों ने 32 साल बाद प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान भगवान कृष्ण से कोरोना के खात्मे के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, श्रीनगर के लाल चौक में भी जन्माष्टमी का सेलिब्रेशन हुआ। यहां लोगों ने नाचते-गाते हुए कान्हा के जन्म की खुशियां मनाईं।

आपके लिए और..- कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

 

हंदवाड़ा में इससे पहले 1989 में जन्माष्टमी का कार्यक्रम का आयोजित किया गया था। प्रभात फेरी की शुरुआत गणपत्यार मंदिर से हुई, जो जैंदार मोहल्ला, जहांगीर चौक, मौलाना आजाद रोड होते हुए रेजीडेंसी रोड तक पहुंची।

कार्यक्रम में शामिल कश्मीरी पंडितों ने कहा कि कश्मीर भाईचारे के लिए जाना जाता है। बाहरी लोग यहां आएं और हमारी एकता को देखें। उन्होंने प्रभात फेरी निकालने में मदद करने के लिए स्थानीय लोगों को धन्यवाद भी दिया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रीनगर में जन्माष्टमी के इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लोगों ने जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस दौरान कृष्ण भक्त सड़कों पर नाचते-गाते नजर आए।

कोरोना के खात्मे के लिए प्रार्थना

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भगवान कृष्ण से कोरोना के खात्मे के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा- श्रीकृष्ण की कृपा से जल्द ही महामारी खत्म होगी। घाटी में कोरोना संक्रमण से दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग
भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशीनगर जनपद…

स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। तमकुहीराज नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता पर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking