अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला सूचना पर पहुंची पुलिस। प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।
तभी किसी ने इसकी जानकारी अहिरौली बाजार पुलिस को दी सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया मृतक की पहचान सुभाष पुत्र राम हरी उम्र 60 वर्ष निवासी बलुआ थाना अहिरौली बाजार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सुभाष बीते गुरुवार की शाम से ही घर से निकला हुआ था।जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी छानबीन में जुटे हुए थे।
शुक्रवार की सुबह उसका शव सहजौली पुलिया के नीचे उतराता हुआ मिला पुलिस ने शव कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…
बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर रहेंगे मौजूद खड्डा, कुशीनगर।…