हाटा, कुशीनगर। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और सूची को त्रुटिरहित बनाने पर चर्चा हुई।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 भरवाए जाएंगे।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करने की अपील की और कहा कि यदि कोई बूथ जर्जर है या मतदाताओं के लिए असुविधाजनक है तो इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
इस बैठक में तहसीलदार जया सिंह नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार पांडेय,भाजपा से बब्लू जायसवाल,सपा से रामपरसन सिंह,बसपा से श्रीराम कुमार, कांग्रेस से अरशद खान, आर्यावर्त पार्टी से दयानंद यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…
बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर रहेंगे मौजूद खड्डा, कुशीनगर।…