अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन चक, खोट्ठा की 12वीं की छात्रा आंचल पटेल (श्रीराम पटेल की बेटी) को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक थानाध्यक्ष बनाया गया।
एक दिन की थानाध्यक्ष के तौर पर आंचल ने थाना परिसर का दौरा किया। उन्होंने महिला व साइबर हेल्प डेस्क, रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। आंचल ने महिला फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1076, 1098, 1930) के बारे में लोगों को जागरूक किया।
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने आंचल को पुलिस के काम, कानून व्यवस्था और नारी सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का मकसद लड़कियों में सम्मान और आत्मनिर्भरता जगाना है।
इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार यादव, मनीष यादव, महिला कांस्टेबल अंकिता, प्रिया पाण्डेय, आसना और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर रहेंगे मौजूद खड्डा, कुशीनगर।…