कोरोना की दूसरी लहर के काबू में आने के बाद CM उद्धव ठाकरे ने 7 जून से पांच चरणों में राज्य को अनलॉक करने का ऐलान किया है। पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर धीरे-धीरे 36 जिलों को खोला जाएगा। आधी रात को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहली और दूसरी कैटेगरी में आने वाले जिलों को इसमें सबसे ज्यादा राहत मिलने वाली है।
लेवल-5 का मतलब है कि इस लेवल के जिलों में संक्रमण दर काफी अधिक है। इससे कम संक्रमण वाले जिलों को लेवल, 4, 3, 2 और 1 में रखा गया है। पहले चरण में 18, दूसरे चरण में 6, तीसरे चरण में 10, चौथे चरण में 2 और पांचवें चरण में रेड जोन में आने वाले स्थान अनलॉक होंगे।
इस आधार पर शहरों को पांच लेवल में बांटा गया
लेवल 1: जहां पॉजिटिविटी रेट 5% और ऑक्सीजन बेड 25% से कम हैं।
लेवल 2: पॉजिटिविटी रेट 5% और ऑक्सीजन बेड की संख्या 25% से 40% के बीच है।
लेवल 3: पॉजिटिविटी रेट 5% से 10% और ऑक्सीजन बेड 40% से अधिक खाली होने चाहिए।
लेवल 4: पॉजिटिविटी रेट 10% से 20% और ऑक्सीजन बेड की संख्या 60% से ऊपर खाली होनी चाहिए।
लेवल 5: पॉजिटिविटी रेट 20% और ऑक्सीजन बेड 75% से अधिक खाली होने चाहिए।
पहले फेज में क्या फिर से खुलेगा?
1. रेस्टोरेंट, मॉल।
2. पार्क और खेल के मैदान।
3. निजी और सरकारी ऑफिस 100% क्षमता के साथ शुरू होंगे।
4. थिएटर, फिल्मों की शूटिंग।
5. सार्वजनिक कार्यक्रम, विवाह समारोह 100%त क्षमता के साथ।
6. ई-कॉमर्स।
7. जिम, सैलून।
8. बसें 100% क्षमता के साथ चल सकती हैं।
9. इन जिलों से दूसरे जिले में जाने की अनुमति होगी।
बुलढाणा चंद्रपुर
धुले गडचिरौली
गोंदिया वर्धा
जालना लातूर
नागपुर नांदेड
परभणी ठाणे
औरंगाबाद वाशिम
यवतमाल जलगांव
दूसरे फेज में यह जिले खुलेंगे:-
मुबंई मुबंई उपनगर
अहमदनगर अमरावती
हिंगोली नंदुरबार
तीसरे फेज में खुलनेवाले जिलें:-
अकोला बीड
कोल्हापुर उस्मानाबाद
पालघर रत्नागिरी
सातारा सांगली
सिंधदुर्ग सोलापुर
चौथे फेज में खुलनेवाले जिले:-
पुणे. रायगढ़
पाँचवे फेज में रेड जोन में आनेवाले स्थान खुलेंगे
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…