कुशीनगर। जनपद के थाना चौरा खास को मंगलवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में दिनेश कुमार मिले। उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, जबकि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
दिनेश कुमार इससे पूर्व अहिरौली बाजार, पर्यटन थाना और बरवापट्टी समेत जनपद के कई महत्वपूर्ण थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व तैनाती के दौरान चोरी, शराब तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के चलते उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी, जबकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
पुलिस महकमे में दिनेश कुमार की पहचान एक अनुशासित, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में रही है। उनके चौरा खास थाने की कमान संभालने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही चौरा खास पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि आम जनता को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी।
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…