देवरिया । जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र में एक अजीब कारनामा एक युवक ने किया,लेकिन मेटा अलर्ट और पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई है। आम लोगों द्वारा पुलिस की इस सराहनीय कार्य के लिए साधुवाद दिया जा रहा हैं।
जानिए पूरा मामला!
देवरिया जनपद के भलूअनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फासी के फंदे पर लटके तस्वीर लगाकर एक पोस्ट किया और उस पर लिखा “भाई लोग माफ करना आज मैं मरने जा रहा हूं”…..! जैसे ही यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर आया त्वरित मेटा ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ को भेजा अलर्ट, लखनऊ पुलिस मुख्यालय ने देवरिया पुलिस को तत्काल प्रभाव से भेजा मैसेज भेज कर अवगत कराया। पुलिस टीम ने मैसेज के बाद युवक के मोबाइल का लोकेशन का ट्रेस आउट किया, जो भलुअनी थाना पुलिस टीम पचहुवा गांव पहुच कर
घर का दरवाजा तोड़ युवक की जान बचाने में सफल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक पंखे की कुंडी से गमछा लगाकर फांसी पर झूल रहा था।
पुलिस की तत्परता से और मेटा अलर्ट से युवक की जान बच गई है।
बहरहाल आम लोगों द्वारा पुलिस की इस सराहनीय कार्य के लिए साधुवाद!दिया जा रहा है।वही मेटा अलर्ट की तारीफ किया जा रहा हैं। कलयुग की छाया में अजीबो गरीब कहानियां सुनने को मिल रहा है। आइए हम सब अपने पाल्य पर निगरानी करने का प्रयास करें।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…