News Addaa WhatsApp Group Join करें

“छह दिन में जीएसटी चोरी पर बड़ी चोट, कुशीनगर में सचल दल की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 12, 2025  |  3:44 PM

222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“छह दिन में जीएसटी चोरी पर बड़ी चोट, कुशीनगर में सचल दल की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप” WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर। जिले में अवैध ढंग से कारोबार कर रहे व्यापारियों की नींद उस समय उड़ गई जब नवागत सहायक आयुक्त जीएसटी सचल दल कुशीनगर अम्बरीष कुमार सिंह ने कार्यभार संभालते ही लगातार सघन अभियान छेड़ दिया। मात्र छह दिनों में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

बताते चलें कि सहायक आयुक्त अम्बरीष कुमार सिंह ने 5 अगस्त 2025 को कुशीनगर जिले में कार्यभार संभाला। 5 अगस्त से 11 अगस्त तक चले अभियान में जीएसटी सचल दल की टीम ने 274 वाहनों की सघन जांच और 310 ई-वे बिल स्कैन किए। इस दौरान 5 दोषी वाहन पकड़े गए, जिनमें 4 वाहन ओल्ड आयरन स्क्रैप के और 1 वाहन सीमेंट का था।

कार्रवाई के तहत तीन वाहनों से अब तक ₹2 लाख 47 हजार अर्थदंड के रूप में वसूले जा चुके हैं, जबकि शेष 2 दोषी वाहनों पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

सचल दल के इस लगातार चल रहे अभियान ने जीएसटी चोरी करने वाले कारोबारियों में खलबली मचा दी है। टीम की सक्रियता से अवैध लेन-देन और कर चोरी के प्रयासों पर तगड़ी रोक लग रही है।

क्या कहते हैं सहायक आयुक्त :

इस संवाददाता से विशेष बातचीत में सहायक आयुक्त अम्बरीष कुमार सिंह ने कहा—
“जीएसटी चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी टीम लगातार सघन जांच अभियान चलाकर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाएगी। यह कार्रवाई आगे भी इसी गति से जारी रहेगी।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking