News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में खास होगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस! डीएम ने किया समीक्षा बैठक, दिए ये आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2023  |  4:26 PM

170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में खास होगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस! डीएम ने किया समीक्षा बैठक, दिए ये आदेश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। आगामी 21 जून को 09वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाक, तहसील एवं जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर-घर को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 6:00 से 8:00 तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जहां आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कसया प्रेमशंकर गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी समेत संबंधित सभी अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आवश्यक प्रबंध व तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित होनी चाहिये। किसी भी दशा में व्यवस्था में कोई कमी न रहे, इससे जुडे सभी अधिकारी अपने कार्य दायित्वों के अनुरुप सुनिश्चित करेगें।जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता को साफ सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए।, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मृत्यंजय झा को स्टेज व अन्य व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने योगाभ्यास करने वालो के लिये बैठने आदि की समुचित व्यवस्था भी किये जाने को कहा। उन्होने योग प्रशिक्षार्थियों से भी अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अपनी सुविधानुसार अपने बैठने के लिये चटाई आदि भी ला सकते है। योगाभ्यास के दिन ट्रैफिक प्लानिंग किये जाने और उसका जन सामान्य में प्रचार प्रसार कराये जाने का भी निर्देश उन्होने दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रामभरोसे सहित विभिन्न अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking