News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रीराम प्रभु की रामकोला कस्बा में निकली भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ कस्बा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 12, 2024  |  7:36 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीराम प्रभु की रामकोला कस्बा में निकली भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ कस्बा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला कस्बा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।यह शोभा यात्रा श्रीराम प्रभु की अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई थी।शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा,लोगों द्वारा फूलों की वर्षा की जा रही थी और पूरा कस्बा भक्ति मय प्रतीत हो रहा था। लोगो ने कहा कि सदियों के संघर्ष और लाखों लोगो के बलिदानों के बाद यह शुभ अवसर मिला है। यह हमारे पूर्वजों के बलिदान और पुण्य का फल है कि हम श्रीराम मंदिर निर्माण अपनी आंखों से देख रहे है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

अयोध्या में श्रीराम प्रभु की 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामकोला कस्बा में शुक्रवार को श्रीराम जी के परिवार की मनमोहक झांकी और उनकी शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर स्थित माँ धर्मसमधा देवी मंदिर से निकली और नगर का भ्रमण करते हुए श्याम मंदिर पहुँची, जहाँ भव्य स्वागत के साथ समापन हुआ।इस दौरान श्रीराम प्रभु के श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की जाती रही। जिला प्रचारक मनीष जी ने कहा कि गावों में राम बसते है और अयोध्या में उनका प्राण- प्रतिष्ठा होने जा रहा है, इस अवसर पर हर घर में दीवाली जैसा उत्सव होना चाहिए। इसके लिए घर-घर अक्षत देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। जिला कार्यवाह रवि कीर्ति जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग घर पर दीपक जलायें और सुंदर कांड तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें।

इस दौरान सूर्य प्रकाश जी विस्तारक रामकोला, विजेंद्र गोविन्द राव प्रिन्स रामकोला कार्यवाह, संजीव कुमार सिंह बड़े बाबू सह कार्यवाह, गौरव, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, सत्यपाल गोविन्द राव, पूर्व जिपंस अरूण सिंह, मनोज गोविन्द राव, राकेश गोविन्द राव, सभासद आलोक गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, मानवेन्द्र गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव, राजन केसरी, अश्विनी सिंह, विकास जायसवाल, नागेन्द्र शाही, अमरजीत गोविन्द राव, श्यामलाल अग्रवाल, मुरारी मोदी, किशनलाल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, हर्ष सूरी, राहुल गोविन्द राव, रविन्द्र प्रजापति, भूपेन्द्र सिंह, राधेश्याम दीक्षित,राजेश गोविन्द राव, रमेश, बिट्टू जायसवाल ,पवन चौधरी, मनोज तुलस्यान,अशोक जायसवाल, दीपक मद्धेशिया,निरंजन तिवारी, अदालत कुशवाहा,जितेन्द्र खरवार के अलावा एसडी पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र- छात्राएं व क्षेत्र की महिलाओं सहित हजारों के तादाद में श्रीराम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking