खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के स्टेशन रोड़ पर बुधवार को सड़क किनारे लगे नगर पंचायत के कूड़ेदान के पास एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। नगर के एक समाजसेवी ने पुलिस को सूचना देकर उसे एम्बुलेंस से ले जाकर तुर्कहां अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
खड्डा कस्बे के स्टेशन रोड़ स्थित शिवमंगल नर्सिंग होम के सामने लगे कूड़ेदान के पास एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। युवक कहीं से जहर खुरानी का शिकार होने की तरह लग रहा था। राहगीरों की नजर पड़ी तो उसे अस्पताल भेजवाने की बात होने लगी।
कस्बे निवासी समाजसेवी गुड्डू गुप्ता ने पुलिस व परिजनों को सूचना देकर एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की पहचान जटहां थाना क्षेत्र के जटहां जंगल निवासी अर्जुन शर्मा 21 वर्ष के रूप में हुई है। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक सुबह दिल्ली काम करने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…