News Addaa WhatsApp Group Join करें

आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव, तीन थानों में हड़कंप,बैरियर से चौकी तक सख्त चेकिंग, पुलिसकर्मियों की कसी नकेल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 29, 2025  |  5:56 AM

382 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव, तीन थानों में हड़कंप,बैरियर से चौकी तक सख्त चेकिंग, पुलिसकर्मियों की कसी नकेल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों की नींद उड़ाने और कानून-व्यवस्था को लोहे जैसी मजबूती देने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार बीती आधी रात खुद मैदान में उतर पड़े। एसपी ने एक के बाद एक तीन थाना क्षेत्रों में बैरियर और पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

चेकिंग के क्रम में एसपी पहुंचे तरयासुजान थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बहादुरपुर, जहां उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर स्थापित बैरियर की बारीकी से जांच की गई। वाहनों की चेकिंग, संदिग्धों की तलाशी, रजिस्टरों की पड़ताल और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी को स्वयं परखा।
एसपी ने साफ शब्दों में चेताया “सीमा पर जरा-सी चूक भी बड़ी वारदात को जन्म दे सकती है, लापरवाही मिली तो सीधी कार्रवाई तय है।”

इसी क्रम में एसपी ने थाना तुर्कपट्टी का आकस्मिक निरीक्षण किया । फिर थाना गेट के पास बैरियर और गुरवलिया में तैनात PRV-2542 का औचक निरीक्षण किया। रात्रि गश्त, रिस्पांस टाइम, वायरलेस सेट और गश्ती रूट की गहन समीक्षा की गई। ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मियों को अपराधियों की मूवमेंट पर चौबीसों घंटे नजर रखने के निर्देश दिए गए। रात के अंतिम पड़ाव पर एसपी केशव कुमार थाना कसया क्षेत्र के बैरिया बैरियर पहुंचे। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। बैरियर पर तैनाती, वाहन चेकिंग की प्रक्रिया और रात्रि ड्यूटी की गंभीरता को लेकर सख्त हिदायत दी गई।

  निरीक्षण के दौरान एसपी केशव कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि “रात की ड्यूटी सबसे संवेदनशील होती है। कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी को हल्के में लेता मिला तो निलंबन तक की कार्रवाई होगी।” अपराधियों में खौफ, पुलिस में हलचल, जनता में भरोसा को मिशन मनाते हुए एसपी की इस अचानक रात्रिकालीन कार्रवाई से जहां अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं पुलिस महकमे में भी सख्ती का संदेश साफ पहुंच गया है। आम जनता में यह विश्वास गहराया है कि जिले की कमान खुद एक सतर्क और सक्रिय कप्तान के हाथ में है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking