News Addaa WhatsApp Group

आग लगी में एक घर जलकर हुआ खाक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 29, 2025  |  7:20 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आग लगी में एक घर जलकर हुआ खाक
  • एक गाय व एक भैंस भी बुरी तरह झुलसी
  • बाइक सहित लाखों रुपए की सम्पत्ति जली

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम बरठा के छोटी बेलवनिया टोला में शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी घर जलने की जानकारी मिली है। आग लगी में एक गाय ,एक भैंस बुरी तरह झुलसने के साथ ही एक बाइक और एक साइकिल के अलावा घर गृहस्थी का समान जल गया है। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर मौके पर दमकल भी पहुंचा था।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के छोटी बेलवनिया निवासी राधे कुशवाहा पुत्र जगदेव की पक्के मकान के बगल में बने रिहायशी झोपड़ी व कटरैन के शेड में शुक्रवार की रात में अचानक आग की लपटे देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटे तेज थी। जिसकी चपेट में आकर एक गाय और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई तथा एक बाइक,एक साइकिल के जलने के अलावा रिहायशी घर में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जुगनू सिंह एवं संबंधित ग्राम के लेखपाल पहुंचे। लेखपाल ने आर्थिक मुआवजा दिलाने हेतु नुकसान का जायजा लिये और रिपोर्ट तैयार किये।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking