News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : खनन माफियाओं पर जिला खनन अधिकारी का नाइट अटैक! हाईवे पर मचा हड़कंप, 7 वाहन शिकंजे में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 13, 2026  |  6:29 AM

1,408 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : खनन माफियाओं पर जिला खनन अधिकारी का नाइट अटैक! हाईवे पर मचा हड़कंप, 7 वाहन शिकंजे में WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर नकेल कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि से नेशनल हाईवे पर जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

रात्रिकालीन अभियान के दौरान खनन विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। इस कार्रवाई में कुल सात वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें से दो वाहनों को पटहेरवा थाने में सीज कर दिया गया, जबकि पांच वाहनों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।दिनांक 13 जनवरी 2026 को की गई इस कार्रवाई में कुल 3 लाख 50 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया।

  जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन व परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस अचानक हुई कड़ी कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त वाहन चालकों व स्वामियों में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की इस सख्ती को खनन माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking