News Addaa WhatsApp Group Join करें

आगामी त्योहारों को सम्पन्न कराने हेतू पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 23, 2025  |  6:40 PM

111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आगामी त्योहारों को सम्पन्न कराने हेतू पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, मौलवियों,ग्राम प्रधान की मौजूदगी में आगामी त्योहारों मोहर्रम व सावन मेला के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक के दौरान मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पुछा गया जिस पर ताजियादारो ने रास्ते में पड़ने वाले पेड व विधुत तारों के बारे में अपने

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उपजिलाधिकारी ने समय पूर्व समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनावे, शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए त्योहार को मनावे,आप लोगों से उम्मीद है कि शासन के नियमों का पालन करेंगे। ताजिया की ऊंचाई को मुद्दा न बनावे,ताजिया का सम्मान सभी लोग करते हैं इसलिए मिल जुल कर त्योहार मनावे।ताजिया के समय झंडा का पाइप स्टील का न लगावे डीजे को लिमिट में बजाए।सभी लोग परम्परागत तरीके से त्योहार को सकुशलता पुर्व सम्पन्न करे प्रशासन त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतू प्रतिबद्व है।जलुस में किसी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन नहीं करना है।

उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने कहा कि ताजियादारो बताए गये समस्याओं के समाधान के नगरपालिका व विधुत विभाग को अवगत करा दिया गया है जहा जो समस्या है उसे समाधान करा दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने नगरपालिका से आए कर्मचारी को निर्देश दिया कि उमस भरा मौसम है जगह जगह ताजियादारो को पानी की व्यवस्था की जाए।जलुस परम्परागत मार्ग से ही निकलेगे उन मार्गों को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि जो गाइडलाइंस दिए जा रहे हैं उनको मानना आपका काम है और उसको मनाना हमारा कर्तव्य है।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का अक्षरश पालन करना होगा कही किसी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन मुश्तैद है।

इस दौरान ताजियादार संघ अध्यक्ष बब्लू खां ने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का अक्षरश पालन किया जाएगा परम्परागत तरीके से जो आ रहा है उसी तरह से त्योहार मनाएगे हम किसी नये परम्परा का शुरूआत नही करगे।हम सबको साथ लेकर चलते हैं कही कोई दिक्कत नहीं है।इस दौरान अपराध निरीक्षक गुलाब यादव एस एस आई मंगेश मिश्र,इमामुद्दीन,कैफ खां हसन खां अजय सिंह नंदकिशोर यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking