News Addaa WhatsApp Group Join करें

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में देगी नौजवानों को रोजगार की गारंटी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2021  |  7:00 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में देगी नौजवानों को रोजगार की गारंटी WhatsApp
Responsive image
  • यूपी मे आम आदमी पार्टी सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिये संघर्ष कर रही -अनूप पांडेय

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आम आदमी पार्टी नौजवानों को देगी रोजगार की गारंटी जिसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी 28 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर पार्क में आयोजित रैली में करेंगे।
उक्त बातें आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अनूप पांडेय ने कुशीनगर में पार्टी के पदाधिकारियों की रैली की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

श्री पांडेय ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष कर रही है ।आज उत्तर प्रदेश बेरोजगारी और महंगाई से हाहाकार मचा है ।बेरोजगारों को रोजगार की आवश्यकता है खासकर उत्तर प्रदेश का पूर्वी इलाका पिछड़ा पायदान पर खड़ा है पीड़ा और पलायन कि दंश झेलने वाले इस पूर्वांचल को निजात तभी मिलेगी जब उत्तर प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनेगी। श्री पांडेय ने कहा कि वर्तमान में जो देश में सरकार चल रही है देश के संसाधनों को बेचने में लगी है और इस सरकार का मुद्दा रोटी और रोजगार नहीं है बल्कि अपने चहेते दोस्तों को भारत के संसाधनों को औने पौने दाम पर बेचना और उससे मिली दलाली पर सत्ता में बने रहना ।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। रोजगार गारंटी रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या भाग लेने के लिए कुशीनगर के कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे और रैली को सफल करेंगे। बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संतोष दुबे महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम यादव, जिला अध्यक्ष नुरुल हुदा ,निर्मल शाहजी ,संजय शर्मा, शंभू यादव, पंकज तिवारी श्याम जमशेद अहमद प्रत्याशी पथरदेवा विधानसभा,विशाल दुबे, भीम शर्मा नितेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking