Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

आमजनता के सेवा में सभासद ने समर्पित किया आर ओ/वाटर कोल्ड कुलर

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 27, 2024, 8:01 PM IST • अब तक 106 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • आम जनमानस के सेवा में मेरा जीवन समर्पित*,मनीष कुमार रुगटा सभासद

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर के हैट्रिक सभासद मनीष कुमार रुगटा ने कोतवाली परिसर में आर वो वाटर कोल्ड कुलर आम जनमानस व विभागीय लोगों के लिए समर्पित किया जिससे क्षेत्र की आम जनमानस कोतवाली पहुंचने पर स्वच्छ व शुद्व जल प्राप्त कर सके।

बीते दिनों कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल द्वारा व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गयी थी जिसमें नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाई व व्यापार मंडल के लोग मौजूद होकर अपने अपने विचारों से प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराते हुए गर्वान्वित महसूस कर रहे थे।इसी बैठक दौरान एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली में पेयजल का मुद्दा व्यापारियों के बीच उठा दिया।जिस पर अपने विचारों से पुलिस को अवगत कराने वाले लोग खामोश हो गये।बैठक में मौजूद सभासद मनीष कुमार रुगटा ने इस मुद्दे पर अपने बिचार व्यक्त करते हुए आम जन मानस के लिए आर ओ व वाटर कुलर लगवाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया और इस कार्य को क्रियान्वित करते हुए रविवार को आमजनता के लिए अपने योजनाओ को क्रियान्वित किया और कोतवाली परिसर में आर ओ वाटर कुलर को चालू करा दिया।

Advertisement

इस दौरान सभासद मनीष कुमार रुगटा ने कहा कि आम जनमानस की सेवा में हर पल हर क्षण समर्पित है। जनभावनाओं का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है सबको अपने दायित्व का पालन करना चाहिए।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi