Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

जन्म प्रमाणपत्र निर्गत होने में दुश्वारी, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सुनील नीलम
Oct 27, 2024, 8:07 PM IST • अब तक 206 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी।फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को इस आशय का ज्ञापन सौंपा कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को ब्लाक मुख्यालय व तहसील मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रमाण पत्र जारी होने में दो महीने तक का समय लग जाता है जिससे धन व समय दोनों की क्षति होती है। ग्रामीणों ने जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है।

विधान सभा क्षेत्र में निवास करने वाले फाजिलनगर ब्लाक के प्रधान व प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश जायसवाल, मैनेजर गुप्ता, विश्वविजय सिंह, राजेश राय, इंद्रजीत कुशवाहा, शंभू बरनवाल, संजय यादव, बैजनाथ यादव, संजय चौरसिया, मुकेश यादव, चुन्नु मिश्र, ईश्वरचंद गुप्त, विजय श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, जोखू यादव, राजू यादव, सुनील मिश्र आदि ने विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि दुदही, तमकुही, फाजिलनगर व कसया आदि ब्लाक में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में आमजन को महीनों तहसील व ब्लाक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। एसडीएम के यहां से आवेदनवमार्क होकर रिपोर्ट के लिए विकास खंड कार्यालय में पहुंचता है। यहां से रिपोर्ट लगाकर पत्रावली वापस तहसील कार्यालय में जाती है। आवेदक व दो गवाह नोटरी के साथ अधिकारी के समक्ष बयान देते हैं तब किसी तरह जाकर लगभग दो महीने बाद प्रमाण पत्र जारी होता है। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि डीएम से वार्ता कर शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi